Delhi News: लाजपत नगर डबल मर्डर मामले में नौकर अरेस्ट, बोला- 'मालकिन ने डांटा तो मार दिया'

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पढ़ें विमल कौशिक की रिपोर्ट…

Delhi double murder

दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की चाकू मारकर हत्या (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Delhi double murder: दिल्ली में गुरुवार सुबह हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दक्षिणी दिल्ली में स्थित लाजपत नगर के एक घर में मां-बेटे की लाश बरामद हुई है। दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने घर के नौकर को अरेस्ट कर लिया है। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस की पूछताछ में नौकर ने बताया कि मालकिन ने उसको किसी काम को लेकर डांट दिया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर मां-बेटे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ करने में जुटी है।

Advertisment

महिला के पति ने पुलिस को दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को देर रात अंजाम दिया गया है। दरवाजा बंद होने की वजह से परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। मृतक महिला का नाम रुचिका (42) है। जबकि बेटे का नाम कृष (14) है। पुलिस ने बताया कि हत्या की जानकारी पति ने फोन पर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

घटना के बाद से गायब था नौकर

पुलिस के अनुसार पूरा मामला लाजपत नगर का है। मृतक महिला के पति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पीसीआर कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। महिला का शव बेडरूम में बेटे का शव बाथरूम में मिला। पुलिस ने आगे बताया कि घटना के बाद से ही घर का नौकर गायब था। इसके बाद पुलिस ने नौकर को खोज निकाला। पूछताछ में नौकर ने बताया कि वह मालकिन के डांटे जाने से नाराज था इसलिए उसने गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ