---विज्ञापन---

Weather Today: दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा सर्दी, पारा 1.8 डिग्री तक लुढ़का

Weather Today: नए साल 2023 के छठे दिन आज शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बेहद ठंडा है। पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का भीषण प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इससे लोगों को फिलहाल राहत मिलने से आसार नहीं है। मौसम विभाग की […]

Weather Today: नए साल 2023 के छठे दिन आज शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बेहद ठंडा है। पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का भीषण प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इससे लोगों को फिलहाल राहत मिलने से आसार नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी तल्ख होने की संभावना है। एमआईडी के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में 7 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ

ठंड के साथ-साथ बारिश भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बनता दिखा रहा है, जिसके कारण 7 से 9 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक में हल्की बारिश के आसार हैं। यानी ठंड और बढ़ने वाली है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदिल्ली में 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड

वहीं दिल्ली एनसीआर में तो हालात बेहत ही खराब हैं। दिल्ली तो शिमला से भी ज्यादा सर्द हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज इस सीजन की सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा गया है। दिल्ली के आया नगर में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो बीते दो साल में जनवरी महीने में राजधानी दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में 3 डिग्री से नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज और कल के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

अभी और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी साथ ही पारा और भी लुढ़क सकता है। यानी देश के मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

और पढ़िएदिल्ली में सर्दी का सितम, तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, ठिठुरे लोग

---विज्ञापन---

कोहरे का कोहराम

गलन भरी शीत लहर के बीच धुंध और कोहरे ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल रखा है। कोहरे के कारण आज भी कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा यातायात पड़ पर रहा है। रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे की मारी लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

कोहरे कारण के कारण उड़ान में हो रही है देरी 

वहीं लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानें लेट से उड़ान भर रही है। जानकारी मुताबिक आज लगभग 35 उड़ानों लेट से उड़ान भरेंगी। इसके साथ ही 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और 6 का अराइवल लेट है और 15 घरेलू उड़ान लेट और 6 का अराइवल देरी से है।

---विज्ञापन---

कई इलाकों में बारिश की संभावना

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

और पढ़िए देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 06, 2023 10:01 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola