दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट।
Contract Theft in Delhi-NCR Wedding: दिल्ली-एनसीआर में होने वाली शादी में चोरियों पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 लोगों को अरेस्ट किया है। ये लोग बैंड बाजा बारात के नाम से जाने जाते हैंए जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कड़िया और गुलकशी गांव के हैं। ये अपने गांव से दूसरे की परिवार के लोगों को कॉन्ट्रैक्ट में लेकर आते थे जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल होती थी।
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में चोरों ने खुलासा करते हुए बताया कि बच्चे और महिलाएं बैंक्विट हॉल में शादियों के दौरान बैग या लेडीज पर्स उड़ा लेते थे और इसे अंजाम देने के लिए पूरा गैंग बारात घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक फैले रहते थे। इसमें परिवार के लोग समेत कई अलग-अलग किरदार को इस्तेमाल किया जाता था।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
इस गैंग का सरगना राजू है इनके पास से 5 मोबाइल फोन और 13 सिमकार्ड मिले हैं। पूछताछ करने पर बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। इस गैंग ने अलीपुर, हरियाणा के हिसार और मैदानगढ़ी समेत कई इलाकों में चोरी करना स्वीकार किया है। इनके सभी साथी एक ही लोकेशन से आते हैं। इतना ही नहीं पूछताछ में चोरों ने बताया कि कोई साथी अगर अरेस्ट हो जाता है तो और उसे जमानत मिल जाती है तो वह कभी दोबारा पेश नहीं होता है। इसलिए क्राइम ब्रांच काफी समय से इस गैंग की तलाश कर रही थी।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा ने हर सवाल का दिया जवाब
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की मानें तो इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कॉन्ट्रैक्ट में चोरी करने के लिए चोर पूरे देश में जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान हुई है।। चोरी किया गया माल मध्यप्रदेश में अपने गांव लेकर जाते थे। फिलहाल पुलिस उनके और साथियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का गौतम अडाणी पर जबर्दस्त अटैक, JPC जांच की उठाई मांग
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद दिए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
2 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
19 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
23 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines