Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

Video: तिहाड़ जेल के सामने से कांग्रेस नेता की SUV हुई चोरी, ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर लगाए ये आरोप

Pankhuri Pathak: तिहाड़ जेल के सामने से कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की SUV चोरी हो गई। कार चोरी होने के बाद कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस पर बिफर पड़ीं। उन्होंने जानकारी दी कि जनकपुरी में दिल्ली की तिहाड़ जेल के पास खड़ी उनकी कार […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Nov 25, 2022 12:38

Pankhuri Pathak: तिहाड़ जेल के सामने से कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की SUV चोरी हो गई। कार चोरी होने के बाद कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस पर बिफर पड़ीं। उन्होंने जानकारी दी कि जनकपुरी में दिल्ली की तिहाड़ जेल के पास खड़ी उनकी कार चोरी हो गई।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चोरों के एक गिरोह ने एसयूवी चोरी करने से पहले लगभग आधे घंटे तक कई प्रयास किए। अपने ट्वीट में पंखुड़ी पाठक ने लिखा कि पिछली रात, जनकपुरी में मुख्य सड़क से हमारी फॉर्च्यूनर चोरी हो गई। आधे घंटे तक चोरों का गिरोह बिना किसी डर के कार को खोलने और चोरी करने का प्रयास करता रहा।

---विज्ञापन---

पंखुड़ी पाठक ने लगाया ये आरोप

पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया, “कार उस बैंक के सामने खड़ी थी जहां कई बैंक हैं, चोरों ने कार चुरा ली, जबकि दिल्ली पुलिस सोती रही।”

कांग्रेस नेता ने लिखा, “अगर तिहाड़ जेल के ठीक सामने मेरी कार चोरी हो गई, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि बाकी शहर की क्या हालत होगी।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि करीब आधे घंटे तक कार चोरी करने का प्रयास किया गया। पहले तो चोरों ने ताला तोड़ने का हर संभव प्रयास किया लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो वे वहां से निकल गए। थोड़ी देर बाद वे कार से लौटे और ताला तोड़कर कार चोरी कर ली। बता दें कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है।

First published on: Nov 25, 2022 12:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.