CBI Raid: नोटों के बंडल से भर गया डबल बेड, WAPCOS के पूर्व CMD के ठिकाने से 20 करोड़ कैश बरामद, देखें VIDEO

CBI Raid, Delhi, Rajender Kumar Gupta, WAPCOS water power consultancy, Jal Shakti ministry

CBI Raid

CBI Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकुला, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित लगभग 19 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान सीबीआई ने 20 करोड़ कैश बरामद किया है।

ये कैश दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपए के नोटों में मिला है। बंडलों को गिनने के लिए डबल बेड पर रखा तो वह भर गया। कपड़े रखने वाले सूटकेस में भी नोटों की गड्डियां भरकर रखी गई थी।

सीबीआई ने गुप्ता और परिवार पर दर्ज किया केस

सीबीआई ने राजेंद्र कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने बरामद कैश के अलावा संपत्ति, अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

जल शक्ति मंत्रालय के अधीन ये संस्था

वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी जल शक्ति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। यह संस्था भारत और विदेशों में जल, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग परामर्श सेवाएं देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ