दिल्ली चुनाव: BJP के 7 संभावित उम्मीदवारों के नाम, आज आ सकती है दूसरी सूची

BJP second list Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की दूसरी लिस्ट का सभी को इंतजार है। आज एक बार फिर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें नामों को लेकर मंथन होगा। इस बीच दूसरी लिस्ट के उम्मीदवारों के कुछ संभावित नाम सामने आए हैं।

Delhi BJP

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

Delhi BJP Second Candidate list: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी हो सकती है। शुक्रवार देर रात इसको लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो आज बीजेपी की दूसरी लिस्ट सामने आ सकती है। बता दें कि पार्टी ने पहली सूची 4 जनवरी को जारी की थी, जिनमें 29 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे।

शुक्रवार रात को शेष 41 प्रत्याशियों के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। हालांकि सभी सीटों की चर्चा नहीं हो पाई थी, ऐसे में शनिवार को एक बार फिर सीईसी की बैठक में इसको लेकर चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी नूपुर शर्मा को भी चुनाव लड़ा सकती है। उनके बाबरपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। इस बीच कुछ संभावित नाम सामने आए हैं। जिनमें लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, मोती नगर से हरीश खुराना, राजेंद्र नगर से उमंग बजाज, मुंडका से गजेंद्र दलाल, मटियाला से संदीप सहरावत, नरेला से राजकरण खत्री, वजीरपुर से पूनम भारद्वाज का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राजधानी में विधानसभा चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। सोमवार को राजधानी में गजट अधिसूचना जारी कर दी थी। कल से नामांकन का काम शुरू हो गया है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 है। बता दें कि दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होगा। प्रदेश में 5 फरवरी को मतदान होना है। जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ