Video: युवक बंद कर रहा था दुकान, बदमाश आए और पैर में गोली मारकर लूट ले गए
Edited By Amit Kasana

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश लूटपाट करते हुए
Edited By Amit Kasana

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश लूटपाट करते हुए
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में बाइक सवार बदमाश दुकानदार के पैर में गोली मारकर नकदी भरा बैग लूट ले गए हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वायरल वीडियो के मुताबिक मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाला युवक सोमवार रात अपनी दुकान बंद रहा था।
https://twitter.com/AHindinews/status/1615217821105139712?s=20&t=OAdcv8OnPoLpjp1-_0GbWg
इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए। पहले उन्होंने बातचीत कर उसका ध्यान भटकाया। फिर दुकान की ग्रिल में लटका नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी।
https://twitter.com/ANI/status/1615317293583724546?s=20&t=1ZD64rP5BB3MoM_dD5teoA
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित को इलाज चल रहा है। उसके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे जाहिर होता है कि उन्होंने योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें पता था कि पीड़ित कब अपनी दुकान बंद कर निकलता है और उसके बैग में भी पैसे रहते हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: