Delhi Assembly Elections 2025: मुस्तफाबाद सीट पर ताहिर हुसैन के उतरने से किसे फायदा, किसे नुकसान? जानें पूरा समीकरण

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुस्तफाबाद हॉट सीट से ताहिर हुसैन को AIMIM ने मैदान में उतारा है।

Tahir Hussain AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी, ताहिर हुसैन

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली की 70 सीटों के लिए होने वाला चुनाव फरवरी में हो सकता है। चुनाव आयोग जनवरी में इसका ऐलान कर सकता है। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि यहां कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मुस्तफाबाद सीट पर ताहिर हुसैन को उतारकर इस हॉट सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। ताहिर आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। वह 2020 में हुए दिल्ली दंगों में भी आरोपी थे। मुस्तफाबाद के कई इलाकों में ही दंगे हुए थे। आइए जानते हैं कि ताहिर हुसैन के विधानसभा चुनाव में उतरने के क्या मायने हैं और मुस्तफाबाद सीट का क्या समीकरण हैं?

विज्ञापन

हाजी यूनुस का कटा टिकट

अरविंद केजरीवाल ने मुस्तफाबाद सीट से पूर्व विधायक हाजी यूनुस का टिकट काटा है। युनुस ने पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी जगदीश प्रधान को 20704 वोटों से शिकस्त दी थी। इस बार AAP ने आदिल अहमद खान को टिकट दिया है। जिनकी विधानसभा सीट पर अच्छी पकड़ है। वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के खास माने जाते हैं।

बीजेपी कांग्रेस ने नहीं की प्रत्याशी की घोषणा  

बीजेपी-कांग्रेस ने फिलहाल प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने पिछली बार पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेहंदी को मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें सिर्फ 5300 वोट ही मिल सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस इस बार उम्मीदवार बदल सकती है।

विज्ञापन

मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, इस सीट पर करीब 35 से 40 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। ऐसे में ताहिर हुसैन के मैदान में उतरने से मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण होगा। ताहिर AAP के वोट काट सकते हैं। जिसका फायदा बीजेपी के प्रत्याशी को मिल सकता है। लगभग 60 प्रतिशत हिंदू वोटरों के सहारे बीजेपी इस सीट पर जीत के समीकरण साध सकती है।

विज्ञापन

जगदीश प्रधान हासिल कर चुके हैं जीत 

इस सीट से बीजेपी के जगदीश प्रधान 2015 में जीत हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि 2015 के चुनाव में बीजेपी ने सिर्फ 3 सीट ही हासिल की थीं। जिसमें से एक मुस्तफाबाद थी। हालांकि 2008 से अब तक हुए चार चुनावों में तीन बार मुस्लिम प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की है, लेकिन वोटों का ध्रुवीकरण हो गया तो बीजेपी की पार लग सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ