---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

रांची के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला IIM के स्टूडेंट का शव, बंधे थे हाथ

 रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट:  रांची स्थित देश की प्रतिष्ठित संस्थान IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया घटना का स्वरूप तो खुदकुशी जैसा लगता है पर परिस्थितियों से इसमें संदेह उत्पन्न हो रहा है। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित […]

---विज्ञापन---

 रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट:  रांची स्थित देश की प्रतिष्ठित संस्थान IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया घटना का स्वरूप तो खुदकुशी जैसा लगता है पर परिस्थितियों से इसमें संदेह उत्पन्न हो रहा है। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित के हॉस्टल के पांचवे तले पर एक कमरे से यह शव मिला है।

और पढ़िए –Gurdaspur News: BSF ने गुरदासपुर में बरामद किया हथियारों का जखीरा, चाइना मेड 4 पिस्टल और गोलियां बरामद

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार छात्र के हाथ आगे से बंधे हुए थे और उसके पैर जमीन से सटे थे। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र शुभम पांडे उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था। उसका घर वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र में पड़ता है। यह घटना सोमवार की देर रात आईआईएम कैंपस के पांचवें तले पर हुई।

और पढ़िए –Video: युवक बंद कर रहा था दुकान, बदमाश आए और पैर में गोली मारकर लूट ले गए

---विज्ञापन---

नगड़ी पुलिस शुभम की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिनों से काफी गुमसुम रह रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हो सकता है यह खुदकुशी का मामला न होकर, हत्या का हो। शुभम के परिजनों को रांची पुलिस ने जानकारी दे दी है।।

और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 17, 2023 10:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola