Gurdaspur News: BSF ने गुरदासपुर में बरामद किया हथियारों का जखीरा, चाइना मेड 4 पिस्टल और गोलियां बरामद

Gurdaspur News
विज्ञापन

Gurdaspur News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की है। बरामद खेप में चाइना मेड चार पिस्तौल जब्त की गई हैं। बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जानकारी दी गई कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को गुरदासपुर के उंचा टकला गांव से 4 चीनी निर्मित पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 जिंदा राउंड की खेप बरामद की गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1615532782700363777

बीएसएफ की ओर जारी किया गया ये बयान

सीमा सुरक्षा बल की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि 17/18 जनवरी 2023 की रात गुरदासपुर में उंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में तैनात बीएसएफ की एक टीम ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जवानों ने ड्रोन की ओर फायरिंग की। थोड़ी देर बाद पास के इलाके में कुछ गिराए जाने की आवाज आई।

विज्ञापन

जानकारी दी गई कि आवाज सुनने के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया जिसके बाद ऊंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में एक पैकेट पड़ा हुआ पाया गया। इस पैकेट को खोलने पर, 4 पिस्तौल (चीन में निर्मित), 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद हुए।

विज्ञापन

बीएसएफ ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है। बीएसएफ ने कहा, “सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर तस्करों के ड्रोन के जरिए तस्करी के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ