दिल्ली में महिला जज के साथ झपटमारी का प्रयास, दो गिरफ्तार

crime news, delhi news, delhi plice

crime news

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके गुलाबी बाग में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला जज के साथ झपटमारी का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का भी दिया। जिससे महिला के सिर पर मामूली चोट भी आई है। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते दिल्ली पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है।

पीछे से बाइक पर आए थे दो बदमाश 

पुलिस उनका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक घटना 6 मार्च की है। महिला जज घर के पास रात में टहल रहीं थीं। इस दौरान उनका 12 साल का बेटा भी उनके साथ था।  गुलाबी बाग के डीडीए फ्लैट्स के पास रात करीब 10 बजे पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला जज का बैग छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश बैग छोड़कर भाग गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ