Complaint Against Sunita Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के खिलाफ एक वकील ने जिला जज के पास शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को लेकर अदालती कार्यवाही सोशल मीडिया पर शेयर की है। शिकायत में उस घटना का उल्लेख किया गया है जब 28 मार्च को केजरीवाल को राउज अवेन्यू कोर्ट के सामने पेश किया गया था। केजरीवाल इस समय कथित शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
सुनीता केजरीवाल के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील का नाम वैभव सिंह है। उन्होंने दावा किया है कि अदालत में अरविंद केजरीवाल को लेकर सुनवाई की रिकॉर्डिंग बिना अनुमति की गई थी और इसे सुनीता व अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक लीगल नोटिस भी भेजा है जिसमें इस मामले से जुड़ी अदालती कार्यवाही के वीडियो को हटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने सुनीता व अन्य नेताओं के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
सुनीता समेत इन लोगों के खिलाफ हुई शिकायत
बता दें कि यह शिकायत सुनीता केजरीवाल के अलावा एक्स यूजर अक्षय व अरुणेष कुमार, वार्ड 11 तीमारपुर की पार्षद प्रोमिला गुप्ता, राजस्थान कांग्रेस की उपाध्यक्ष विनीता जैन के खिलाफ की गई है। इसमें अदालत के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम का जानबूझकर उल्लंघन करने के लिए इन लोगों और राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले को कमजोर करने के लिए विपक्षी दलों ने यह काम किया था।
‘जनता की सहानुभूति पाने के लिए की रिकॉर्डिंग’
28 मार्च को राउज अवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने बेंच को संबोधित किया था। उस समय शराब नीति मामले में उन्होंने जो बयान दिया था उसकी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर #MoneyTrailExposedByKejriwal हैशटैग के साथ सर्कुलेट किया गया था। वैभव सिंह ने आरोप लगाया है कि यह साजिश पहले ही रच ली गई थी। ये रिकॉर्डिंग जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। बता दें केजरीवाल की 21 मार्च को गिरफ्तारी हुई थी।
ये भी पढ़ें: Manish Sisodia हुए भावुक, तिहाड़ से लिखी चिट्ठी में छलका दिल का दर्द
ये भी पढ़ें: सुनीता केजरीवाल ने जनता को दिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद का संदेश
ये भी पढ़ें: BJP पर गंभीर आरोप लगाकर फंसीं दिल्ली की मंत्री आतिशी! मिला नोटिस
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines