Manish Sisodia हुए भावुक, तिहाड़ से लिखी चिट्ठी में दिल का दर्द छलका, कहा- बहुत याद आ रही, लव यू ऑल

Manish Sisodia Emotional Letter Viral: दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से एक चिट्ठी लिखी है, जो काफी वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में जो लिखा है, उसे पढ़कर लग रहा है कि मनीष काफी इमोशनल हैं और जेल से बाहर आना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि उनका दिल का दर्द कैसे छलका?

Manish Sisodia (ANI File)

Manish Sisodia (ANI File)

Manish Sisodia Emotional Letter From Jail: दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में कैद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने एक इमोशनल लेटर लिखकर भेजा है। केस में आरोपी संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद उनकी यह चिट्ठी आई है, जिसमें उनके दिल का दर्द भी छलका। मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था और वे तभी से तिहाड़ जेल में हैं।

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी लोगों के नाम लेटर लिखा है। इसमें जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और ED द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार पर खेद जताया। उन्हें तिहाड़ जेल भेजने पर गुस्सा जाहिर किया। वहीं संजय सिंह को जमानत मिलने की खुशी जताते हुए जल्द जेल से बाहर आने और सभी से मिलने की बात भी कही।

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने चिट्टी में यह सब लिखा

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि जल्दी ही बाहर मिलेंगे। शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, Love You All…पिछले एक साल में मुझे सबकी बहुत याद आई। सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी, वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन

अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था। अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे। अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधीजी को जेल में रखा। अंग्रेजों ने नेल्सन मंडेला को भी जेल में डाला। यही लोग मेरी प्रेरणा हैं और आप सब मेरी ताकत हैं। विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी है। मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई।

अब पंजाब में शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा है। मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा। सीमा आप सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती है। आप सब अपना ख्याल रखिए।

विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटाले में एक्शन मोड में ED

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले को लेकर ED काफी एक्शन मोड में है। पिछले काफी समय से लगातार कार्रवाई चल रही है। पहले मनीष सिसोदिया, फिर संजय सिंह, के कविता और अब गत 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया। उनको 10 दिन के रिमांड पर लेने के बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया। अब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं। के कविता और उनकी जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है। संजय सिंह 2 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 सिर पर हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का भविष्य क्या होगा? इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ