---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

पेरिस जा रहा था विमान, उड़ान भरने के 30 मिनट बाद आई खराबी, फिर क्या हुआ…

Emergency landing: पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। गनीमत यह रही कि विमान में मौजूद सभी 210 यात्री सुरक्षित हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। Paris-bound Air India flight makes emergency landing in Delhi after snag detected midair Read […]

---विज्ञापन---

Emergency landing: पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। गनीमत यह रही कि विमान में मौजूद सभी 210 यात्री सुरक्षित हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:28 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान संख्या AI 143 ने पेरिस के लिए उड़ान भरी। अभी उड़ान को रवाना हुए कुछ देर ही हुए थे कि करीब 2:03 बजे उसमें कुछ खराबी का पता लगा। इस बात की जानकारी पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंटोलर को दी। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाना तय हुआ।

तकरीबन दोपहर 2:25 बजे विमान की वापस आपात लैंडिंग हुई। इस दौरान दमकल विभाग, स्वास्थ्य विमान समेत अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद था। रनवे खाली करवा इस विमान को वापस उतारा गया। हवा में उड़ते हुए विमान में क्या खराबी आई इस बात का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें मामूली का झटका महसूस किया गया था। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 04, 2023 04:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola