AAP Vs BJP Poster War: भाजपा का केजरीवाल सरकार पर निशाना, पोस्टर जारी कर लिखा- आप के भ्रष्ट चोर, मचाये शोर

AAP, BJP, Arvind Kejriwal, Delhi

AAP Vs BJP Poster War: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को नया पोस्टर जारी किया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए पोस्टर पर लिखा कि आप के करप्ट चोर, मचाए शोर।

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार को एक पोस्टर जारी किया जिसमें आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीजेपी ने पोस्टर के जरिए भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ एक कप्शन भी डाला गया जिसमें लिखा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट चोर शोर मचा रहे हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से 30 मार्च को देश भर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, जिसके जवाब में भाजपा की ओर से ये पोस्टर जारी किया गया है।

विज्ञापन

आप ने पोस्टर में पीएम मोदी के एजुकेशन को लेकर साधा था निशाना

आम आदमी पार्टी ने 30 मार्च को जारी पोस्टर के साथ पीएम मोदी पर उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर निशाना साधा, जिसमें पूछा गया था कि क्या भारत के पीएम को पढ़े लिखे होना चाहिए? इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर भी लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ