Namo Bharat से दिल्ली टू मेरठ सिर्फ इतने मिनट में, इन दो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू

Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS Corridor: NCRTC ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर पर ट्रायल रन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यह ट्रायल रन दो स्टेशनों के बीच पूरा होना है। विस्तार से प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं।

Delhi Ghaziabad Meerut RRTS Corridor

RRTS Corridor Trial Run: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की ओर से दिल्ली-गाजियाबद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर ट्रायल रन शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है। यह ट्रायल रन न्यू अशोक नगर और साहिबाबाद स्टेशन के बीच शुरू होगा। दोनों स्टेशनों के बीच प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा होने वाला है। जनवरी 2025 तक आरआरटीएस कॉरिडोर का यह स्ट्रेच शुरू होने की संभावना है। एनसीआरटीसी के सूत्रों के मुताबिक इस समय सराय काले खां से न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम आखिरी चरण में है। एक बार यह काम पूरा हो गया तो इस सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। सराय काले खां स्टेशन पर 1200 वाहनों की पार्किंग के लिए भी जगह तैयार की गई है। यात्रियों को सुविधाएं मिले, एनसीआरटीसी इसको लेकर काम कर रहा है। न्यू अशोक नगर और साहिबाबाद स्टेशन के बीच ट्रायल रन शुरू होने से इस ऑपरेशनल कॉरिडोर की लंबाई 42KM से बढ़कर 54 KM तक हो जाएगी।

विज्ञापन

यात्री नमो भारत ट्रेन से न्यू अशोक नगर से महज 35-40 मिनट में मेरठ साउथ का सफर पूरा कर सकेंगे। बता दें कि न्यू अशोक नगर स्टेशन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट के हब के तौर पर डेवलप किया गया है। यहां दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन कनेक्टिविटी का लाभ भी यात्रियों को मिलेगा। 90 फुट का एक ओवरब्रिज भी यहां बनाया जा रहा है। 600 वाहनों की पार्किंग के लिए दो साइट तैयार की गई हैं। यात्रियों को यहां पर पिक-ड्रॉप के लिए 10 मिनट तक फ्री पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन

आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन पर अंडरग्राउंड ट्रांजिट हब बनाया जा रहा है। इस स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की पिंक और ब्लू लाइन की सुविधा मिलेगी। वहीं, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दो आईएसबीटी भी इससे कनेक्ट होंगे। एनसीआरटीसी का प्रयास है कि इस स्टेशन को सभी ट्रांसपोर्ट मोड से कनेक्ट किया जाए, ताकि यात्रियों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सके। सूत्रों के मुताबिक आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन अगले साल जनवरी माह में शुरू हो सकते हैं। जिसके बाद नोएडा और मेरठ के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के मोदीपुरम के बीच का सफर सिर्फ एक घंटे का रह जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ