नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को भाजपा द्वारा “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाने पर पटलवार किया और भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को देश के सामने सार्वजनिक करने की मांग की।
140 करोड़ लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री चुना है
आप नेता ने आगे कहा कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री चुना है तो क्या उनको प्रधानमंत्री की पढ़ाई के बारे में जानने का अधिकार नहीं है? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की डिग्री पर जो प्रश्न उठाए हैं, उसका जवाब देने की जगह भाजपा कह रही है कि अरविंद केजरीवाल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। ऐसे में भाजपा को प्रधानमंत्री की डिग्री दिखाकर इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है।
देश के लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है
साप नेता ने कहा कि पीएम की डिग्री मांगने पर अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नाले की गैस से चाय बनाने, बारिश में रडार से बच जाने, विदेश में ए प्लस बी इंटू ब्रैकेट स्क्वायर जैसे बयान देने लगें तो देश हंसी का पात्र बन जाता है। इसलिए देश के लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर प्रधानमंत्री कम पढ़े लिखे होंगे तो क्या उनके हाथों में देश की अर्थव्यवस्था, किसान, सेना और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित है?
अरविंद केजरीवाल ने बिल्कुल ठीक कहा
आप नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिल्कुल ठीक कहा कि आदमी अपनी परिस्थितियों के कारण अनपढ़ हो सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति अगर युद्ध के समय सेना को सलाह दें कि बादलों के कारण रडार हवाई जहाज को नहीं पकड़ पाएगा, हमला कर दो, तो यह बहुत ही खतरनाक बात है। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
नोटबंदी जैसे खतरनाक फैसले लेकर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट
अगर देश का प्रधानमंत्री देश के लोगों को यह सलाह दें कि नाली के गैस से चाय बना लो, तो उनके इस मूर्खतापूर्ण बयान के कारण न जाने कितने लोग हंसी के पात्र बन जाएंगे। अगर देश के प्रधानमंत्री नोटबंदी जैसे खतरनाक फैसले लेकर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने लगे, जीएसटी के कानून के लाकर देश के व्यापार को बर्बाद करने लगे, किसानों के लिए तीनों काला कानून लाकर कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने पर आमादा हो जाए, तो ऐसे में उनकी डिग्री जाना जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर कनाडा में ए स्क्वायर प्लस बी स्क्वायर प्लस होल स्क्वायर फिर सी स्क्वायर… ना जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं। वह कहते हैं कि सिकंदर जब बिहार में आया था तो बिहारियों ने उसे मारकर भगाया था। मगर सिकंदर कभी बिहार गया ही नहीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
31 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
38 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
6 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines