News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
AAP Party Mass Fasting: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सामूहिक उपवास का ऐलान किया है। आज जंतर मंतर पर आप नेताओं का जमावड़ा लगेगा। इसके लिए जंतर मंतर परिवसर में पंडाल लगाया गया है।
सीएम केजरीवाल का पोस्टर
जंतर मंतर में लगे पंडाल के आस-पास सीएम अरविंद केजरीवाल का पोस्टर भी देखा जा सकता है, जिसमें वो जेल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर केजरीवाल की तस्वीर के साथ लिखा है- अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद, सामूहिक उपवास। बता दें कि आप नेताओं का ये उपवास सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पार्टी के विधायक समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस सामूहिक उपवास की शुरुआत 10 बजे से हो चुकी है।
#WATCH दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी, CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'सामूहिक उपवास' कर विरोध जाहिर करेगी, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। pic.twitter.com/Bh9DEEQZNC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2024
लोगों से की उपवास रखने की अपील
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने भी आम जनता से उपवास रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में अरविंद केजरीवाल के समर्थक भी पार्टी के सामूहिक उपवास में हिस्सा ले रहे हैं। अन्य सभी लोग अपने घरों पर उपवास रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर सकते हैं।
आज सुबह 10 बजे से @ArvindKejriwal जी की साज़िशन हुई गिरफ्तारी के खिलाफ उपवास रखेगा पूरा देश 🔥🇮🇳
👉 उपवास करते हुए अपनी तस्वीरें व संदेश हमें इस Website पर भेजें 👇https://t.co/22CZdcSnDQ
👉 Twitter पर उपवास की तस्वीरों के साथ हमें Tag करना ना भूलें
हारेगी तानाशाही, जीतेगा… pic.twitter.com/ggBHeUC3c3
— AAP (@AamAadmiParty) April 7, 2024
पुलिस के पुख्ता इंतजाम
जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली की कई सड़कों को बंद कर दिया है और कुछ रास्तों को बैरिकेडिंग के माध्यम से डायवर्ट कर दिया गया है। इसी के साथ जंतर मंतर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
जनता से मांगी तस्वीर
आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सामूहिक उपवास का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें आप ने सामूहिक उपवास को देश का उपवास बताया है। साथ ही आम लोगों ने उपवास करते हुए तस्वीरें शेयर करने की दरख्वास्त की है। पार्टी ने kejriwalkoashirvaad.com पर फोटो शेयर करने की गुजारिश की है। साथ ही सामूहिक उपवास में हिस्सा लेने वाले लोग ट्विटर पर भी अरविंद केजरीवाल को टैग कर सकते हैं।
देश का उपवास 🔥🇮🇳
👉 उपवास करते हुए अपनी तस्वीरें व संदेश हमें इस Website पर भेजें 👇https://t.co/22CZdcRPOi
👉 Twitter पर उपवास की तस्वीरों के साथ हमें Tag करना ना भूलें
ये उपवास है न्याय के लिए, ये उपवास है @ArvindKejriwal के लिए pic.twitter.com/BEoIICn3ay
— AAP (@AamAadmiParty) April 7, 2024
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।