Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज–DND के बीच बन सकता है नया पुल; बढ़ते ट्रैफिक से मिलेगी निजात

दिल्ली में हर दिन यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए अब यमुनापार इलाके से मध्य दिल्ली की ओर आने जाने के लिए यमुना पर नया पुल बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है. इसे सिग्नेटर ब्रिज से लेकर डीएनडी के बीच यमुना पर कहीं बनाया जा सकता है, जिसे लेकर चर्चाएं तेज हैं.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 4, 2026 00:11

दिल्ली में हर दिन यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए अब यमुनापार इलाके से मध्य दिल्ली की ओर आने जाने के लिए यमुना पर नया पुल बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है. इसे सिग्नेटर ब्रिज से लेकर डीएनडी के बीच यमुना पर कहीं बनाया जा सकता है, जिसे लेकर चर्चाएं तेज हैं.

बता दें कि अभी यमुनापार पर दिल्ली क्षेत्र में सभी तरह के कुल 25 पुल बने हुए हैं, जिसमें वाहनों के आवागमन के लिए नौ पुल हैं. इनमें सबसे पुराना वजीराबाद, सिग्नेचर ब्रिज, युधिष्ठिर पुल, पुराना लोहा पुल, गीता कालोनी पुल, आइटीओ पुल, निजामुद्दीन पुल, डीएनडी और कालिंदी पुल शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार इस साल जुलाई तक बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर के रुप में एक अन्य पुल दिल्ली के लोगों को मिलने जा रहा है.

---विज्ञापन---

इस नए पुल को बनाने को लेकर प्रस्ताव यमुनापार विकास बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में रखा था. यह योजना अभी अपने शुरुआती चरण में है और इस पर आगे की चर्चा जारी है. वहीं, सरकार यमुनापार इलाके में आवागमन बेहतर बनाने और उत्तर पूर्व, उत्तर और मध्य दिल्ली के बीच लिंक को बेहतर बनाने के लिए इस पर विचार कर रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 11:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.