Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Delhi Traffic Advisory: ध्यान दें… आज दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, AI Summit के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक AI Impact Summit के आयोजन की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. लुटियंस दिल्ली और प्रगति मैदान के आसपास के रास्तों पर खास इंतजाम किए गए हैं. 34 स्कूलों पर भी असर पड़ेगा.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 16, 2026 10:39
AI Impact Summit 2026
Credit: News24

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक AI Impact Summit का आयोजन किया जा रहा है. ये बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भारत मंडपम, प्रगति मैदान में हो रहा है. इस समिट में देश और विदेश से बड़े नेता, अधिकारी और टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसी वजह से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान लुटियंस दिल्ली, प्रगति मैदान और आसपास के वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को थोड़ी देर के लिए रोका भी जा सकता है.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: PM मोदी आज करेंगे AI Summit की शुरुआत, भारत के लिए क्यों खास है ये इवेंट?

कौन-कौन से रास्तों पर पड़ेगा असर?

AI समिट वेन्यू के आसपास कुल 34 स्कूल आते हैं. इन स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्तों पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है. इनमें से कुछ स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं. ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग ने मिलकर इंतजाम किए हैं ताकि छात्रों को परेशानी न हो. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वो समय से पहले घर से निकलें. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इन दिनों कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है या डायवर्जन लागू हो सकता है. इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
•मथुरा रोड
•जनपथ
•अकबर रोड
•शांति पथ
•तिलक मार्ग
•भगवान दास रोड
•इंडिया गेट और आसपास के इलाके

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए सुझाव

अगर आपको आईजीआई एयरपोर्ट जाना है तो NH-48 और द्वारका की ओर जाने वाले रास्तों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड और आश्रम इलाके से होकर जाने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो अपनी निजी गाड़ियों की जगह दिल्ली मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें. प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन समिट स्थल के सबसे नजदीक है, जिससे पहुंचना आसान रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लोग यात्रा से पहले रूट की जानकारी लें, ट्रैफिक अपडेट देखते रहें और जरूरत हो तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें. थोड़ी सावधानी से जाम और परेशानी से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: India AI Impact Summit 2026: एआई समिट से पहले पीएम मोदी ने साझा किया खास ‘श्लोक’, बताया भारत का सामर्थ्य

First published on: Feb 16, 2026 10:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.