Delhi Assembly: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच विधानसभा का विशेष सत्र आज
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: शराब घोटाले पर सियासी बवाल के बीच आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। बीजेपी पर आप के बीच बहस की संभावना को लेकर विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। सुबह 11 बजे विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएम केजरीवाल दोपहर 2 बजे विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगे।
सदन में ऑपरेशन लोटस, विधायकों की खरीद फरोख्त, शराब घोटाला और मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड को चर्चा की जाएगी। इससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 26 अगस्त को बुलाया गया है। pic.twitter.com/Deuf27yorZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाए जाने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। सदन में नेता प्रतिपक्ष रमेश विधूड़ी ने कहा कि- सीएम केजरीवाल ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया है।
इसी बीच कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने विशेष सत्र के दौरान सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से शराब घोटाले पर झूठ बोलने के लिए माफी मांगने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा- विशेष सत्र में शराब घोटाले पर सच्चाई सामने लाने के लिए श्वेत पत्र लाने के संबंध में फैसला करना चाहिए।
आपको बता दें कि एक तरफ जहां नई आबकारी नीति के खिलाफ CBI की इंक्वायरी, तो दूसरी तरफ विधायकों के खरीद फरोख्त के दावे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आप के बीच जुबानी जंग जारी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: