News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Siwan Triple Murder Case: बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया में बीते शुक्रवार शाम को आपसी विवाद के चलते एक पक्ष ने तलवार से 5 लोगों पर हमला किया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 गंभीर लोग घायल हो गए। कार्रवाई करते हुए शनिवार को सीवान एसपी मनोज तिवारी ने उस पेट्रोल पंप को सील कर दिया, जहां घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बनी थी। पेट्रोल पंप पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा करीब 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना में आपसी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हमला किया था। हमलावरों ने पहले गाड़ी से कुचला और फिर तलवार से वार किया। इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सारण डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया था। डीआईजी के आदेश पर भगवानपुर थाना प्रभारी सुजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
मामले में डीआईजी ने कहा कि वे स्वयं इस मामले में दर्ज सभी केस की समीक्षा करेंगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ एक विशेष टीम गठित की है, जो बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।
इस हत्याकांड को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बेहद जघन्य बताया था। कहा था कि वह मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव से मिलकर इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट देंगे। साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।