खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का बयान, बोले- CM बेहोश और थके हुए हैं, अफसर चला रहे सरकार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने व्यवसायी गोपाल खेमका के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हत्याकांड को एक भयानक घटना बताया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

RJD leader Tejashwi Yadav

व्यवसायी गोपाल खेमका के परिवार से मिलने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक भयानक घटना है। व्यवसायी बिहार छोड़ना चाहते हैं। घटना पटना के बीचोबीच हुई है और फिर भी पुलिस को यहां पहुंचने में दो घंटे लग गए। 6 साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की हत्या हुई थी और कोई हत्यारा नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक रिश्वत के जरिए ट्रांसफर और पोस्टिंग होती रहेगी, तो बाकियों की पोस्टिंग नहीं होगी, जो काम कर सकते हैं। ऐसे ही हाल रहेंगे तो बिहार के हालात नहीं सुधरेंगे। बिहार में कोई भी सेफ नहीं है। मुख्यमंत्री बेहोश हैं और थके हुए हैं, अधिकारी ही सरकार चला रहे हैं।

विज्ञापन

व्यवसायी की गोली मारकर हुई थी हत्या

बीते शनिवार पटना के फेमस बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने अपार्टमेंट के सामने गोली मारी। यह घटना तब हुई, जब खेमका बांकीपुर क्लब से रात को लौट रहे थे। जैसे ही वो वापस अपने अपार्टमेंट आ रहे थे, तो बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मौके पर गार्ड आवाज सुनकर भागा, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। आनन-फानन में गोपाल खेमका को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ