नई दिल्ली: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत परियोजनाओं में तेजी लाने की श्रृंखला जारी रखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण से संबंधित कार्यों पर तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए केजरीवाल सरकार डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक जोसिप ब्रोज़ टीटो मार्ग (बीआरटी रोड) का सुदृढ़ीकरण कर उसका मेकओवर करेगी। इस बाबत उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 12.08 करोड़ रुपये लागत के परियोजना कार्य को मंजूरी दी।
परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक के रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित सर्विस लेन के मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के साथ-साथ मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, “केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी नागरिकों को सड़कों पर चलने के सुरक्षित व सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है| इस दिशा में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों की जाँच की जा रही है| इस सड़क का भी पीडब्ल्यूडी अधिकारी द्वारा इसकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया जिसके पश्चात सरकार ने इसके सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है।
उन्होंने कहा कि जोसिप ब्रोज़ टीटो मार्ग (बीआरटी रोड) दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है और यहां रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है| इस सड़क पर पिछले सालों में वाहनों का लोड बढ़ा है ऐसे में सड़क के मेंनटेंस को ध्यान में रखते हुए इसके सुदृढ़ीकरण की जरुरत है| इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सरकार द्वारा सड़क के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है|
श्री सिसोदिया ने कहा कि शहर की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क डिजाइन के वैश्विक मानकों का पालन कर रहा है। सरकार सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि दिल्ली में लोगों को यहां की सड़कों पर आवागमन का बेहतर अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों से शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही उह निर्देश भी दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क सुदृढ़ीकरण की पूरी परियोजना के दौरान यहां आवागमन करने वाले लोगों को इसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें|
बता दें कि, सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक की 3.45 किलोमीटर सड़क व .87 किलोमीटर की सर्विस रोड को कवर किया जाएगा।
जोसिप ब्रोज़ टीटो मार्ग के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इन बातों का भी रखा जाएगा ख्याल
-> डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक के रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण
-> सर्विस लेन के सुदृढ़ीकरण के साथ फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा
-> मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क भी किया जाएगा
-> सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली
-> रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल, रोड फर्नीचर, पैदल मार्ग विकसित की जाएगी, एलईडी लाइट्स भी लगाई जायेंगी|
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
31 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines