Congress Adhiveshan in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस महा अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी। महा अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकीं हैं। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंची। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी जी का स्वागत किया।
कांग्रेस महा अधिवेशन में लगभग 15,000 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्य समिति के लिए चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी प्रमुख को अपने सदस्यों को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया।
पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी जिसमें लगभग 15,000 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्य समिति के लिए चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी प्रमुख को अपने सदस्यों को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया। खड़गे की अगुवाई वाली संचालन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें गांधी परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्गज नेता सोनिया गांधी रायपुर में नेताओं को संबोधित करेंगी साथ ही पूर्ण सत्र में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत में खड़गे एक किताब का विमोचन करेंगे और पार्टी महासचिव अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद वह सभा को संबोधित करेंगे।
संबंधित खबरें
‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
34 mins agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
42 mins agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 hr agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
5 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines