म्यूनिख (जर्मनी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने जर्मनी दौरे के पहले दिन मंगलवार पंजाब को निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बताते हुए अलग-अलग नामी कंपनियों के साथ विचार-चर्चा की और उनको पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री को सीईओ मेसे मुचे जीएमबीएच डॉ. रीनहार्ड फीफर ने फूड इंडस्ट्री के लिए विश्व के प्रमुख व्यापारिक मेले ड्रिंकटैक 2022 में शामिल होने के लिए न्योता दिया था। समारोह में औद्योगिक नेताओं के साथ एक के बाद एक विचार-चर्चा के दौरान उन्होंने विश्व के उद्योगपतियों को 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता दिया।
समारोह के दौरान भगवंत मान ने प्रमुख कंपनियों जैसे ज़ैप्पलिन, बुएलर, प्रो माईनैट, डोनल्डसन, आईगस, सिप्रियानी हैरिसन वालवस, पैंटेयर और अन्यों के साथ पंजाब के उद्योगों जैसे कि तेल बीज प्रोसेसिंग मशीनरी, औद्योगिक एयर फिलट्रेशन प्रणालियों, शुद्धीकरण प्रौद्यौगिकी, पानी में रसायनों का माप, रसायनों के लिए टौसिंग उपकरण, बायोमास को ऊर्जा में बदलने, उद्योगों के पानी को साफ करने और अन्यों के लिए अलग- अलग प्रौद्यौगिकी समाधानों संबंधी विचार-विमर्श किया।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के अनुकूल औद्योगिक माहौल के बारे में जानकारी देते हुए कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब को लम्बे समय से भारत के अन्न भंडार के तौर पर जाना जाता है और फूड प्रोसेसिंग सैक्टर ने राज्य की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक उद्योगों को पंजाब में अपना कारोबार स्थापित करने के लिए पूरी तरह सहयोग देने के लिए तैयार है।
पंजाब को कारोबार करने के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनियों को राज्य में निवेश करने से बहुत फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और खुशहाली इसके आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना के कारण है। भगवंत मान ने उद्योगपतियों से अपील की कि वह अपने कारोबार को फैलाने के लिए मानक बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधनों और अन्य सुविधाओं से लैस बेहतर औद्योगिक माहौल का अधिक से अधिक लाभ लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की निवेश समर्थकीय नीतियाँ औद्योगिक शांति और अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से राज्य में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले सिंगल विंडो सेवा केवल एक दिखावा था जिसने न केवल संभावित निवेशकों को निराश किया, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में भी रुकावट डाली। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने यह यकीनी बनाया है कि सिंगल विंडो प्रणाली राज्य में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए एक असली सुविधा के तौर पर काम करे।
उद्योगपतियों को न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और खोज को अपनाने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कल्पना की कि इस दौरे से राज्य में ओद्योगीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का औद्योगिक केंद्र बनकर उभरेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को सकारात्मक स्वीकृति देते हुए प्रमुख कंपनियों ने उनको राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने का भरोसा दिया।
संबंधित खबरें
बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
10 mins ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
53 mins agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
2 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
2 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
2 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
3 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines