हमने 500 रुपए में सिलेंडर दिया तो मोदी सरकार को 200 रुपए कम करने पड़े- सीएम गहलोत
Edited By Rakesh Choudhary

CM Ashok Gehlot
Edited By Rakesh Choudhary

CM Ashok Gehlot
CM Ashok Gehlot Inaugurated Oxyzone Park In Kota Slams PM Modi: सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण किया। इस पार्क का निर्माण 100 करोड़ रुपए में हुआ है। पार्क का लोकार्पण करने के बाद सीएम पैदल ही पूरे पार्क का भ्रमण किया। इसके दौरान उनके साथ नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद रहे। सीएम गहलोत ने पार्क का उद्घाटन करने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा में रिवर फ्रंट और सिटी पार्क के निर्माण से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
माॅडल राजस्थान की जब हम बात करते हैं तो हमने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने कोटा की तुलना दुनिया के आधुनिक शहरों से करते हुए कहा कि यहां पर ट्रैफिक लाइट फ्री सड़क है।
सीएम ने कहा कि आज मैं कोटा के नवनिर्मित पार्क गया, झूले भी खाए, फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि कोटा जैसा पार्क पूरे देश में शायद ही कहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज आयुष्मान भारत भव योजना के नाम से प्रेसिडेंट ने योजना की शुरुआत की है। मैं इस मौके पर पीएम से कहना चाहूंगा कि यह योजना सीमित लोगों के लिए है। इसमें बीमा कवर भी 5 लाख रुपए का मिलता है। जो कि कम है।
https://www.youtube.com/watch?v=OP7_wdrJ5EQ
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने हेल्थ माॅडल के रूप में 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा सभी के लिए लागू किया है। उन्होंने कहा कि पीएम को सोशल सिक्योरिटी एक्ट बनाना चाहिए ताकि सरकार हर परिवार की मदद कर सकें। सीएम गहलोत ने कहा कि हमने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देना शुरू किया तो मोदी सरकार को 200 रुपए कम करने पड़े।
सीएम गहलोत ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जनकल्याणकारी योजनाओं में राजस्थान देश में माॅडल स्टेट बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान उत्तर भारत में सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाला राज्य है। पहले नंबर पर आंध्रप्रदेश है। आज राजस्थान की जीडीपी 6 लाख करोड़ की हो चुकी है।
हमारा टारगेट है कि राजस्थान की जीडीपी 30 लाख करोड़ तक पहुंचे। वहीं उन्होंने कोटा में स्टूडेंट के सुसाइड के बारे में कहा कि मैंने एक कमेटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट भी जल्दी ही आ जाएगी। हम सभी को मिलकर इस समस्या का समाधान खोजेंगे। कोचिंग सेंटर में क्या माहौल है? हम फिलहाल एक्सपर्ट से इसकी जांच करवा रहे हैं और सुझाव मांग रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: