Chhattisgarh Triple Murder Case (दिलशाद अहमद) : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां पत्रकार के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। हमलावरों ने पत्रकार के माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। जमीन के विवाद में चाचा और रिश्तेदारों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना सूरजपुर के खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर में घटी है, जहां संपत्ति को लेकर पत्रकार के परिवार और उनके चाचा एवं अन्य रिश्तेदारों के बीच विवाद चल रहा था। पत्रकार के माता पिता और भाई शुक्रवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकार के परिवार की चाचा और रिश्तेदारों से कहासुनी हो गई और बाद में यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, लोहा प्लांट में चिमनी गिरी, 30 लोग दबे
पत्रकार के माता-पिता और भाई की हत्या
विवाद बढ़ते ही पत्रकार के चाचा और रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता और भाई पर हमला कर दिया और धारदार हथियार कुल्हाड़ी से तीनों को काट डाला। इस हमले से मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय पिता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, सुरक्षाबलों की वैन को उड़ाया, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद
चाचा और रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने पत्रकार के चाचा और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines