रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग के अधीन संचालित नवा रायपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में कुल 138 छात्र अध्ययनरत है। इंस्टीट्यूट को और प्रभावी करने के लिए यहां बी.एस.सी. एचएचए (हास्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) का कोर्स शुरू किया गया है जिसकी डिग्री दिल्ली के प्रतिष्टित यूनिवर्सिटी जेएनयू से प्राप्त होगी। खास बात ये है कि आईएचएम में किसी भी डिग्री व डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।
पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास किया
संस्थान के द्वितीय वार्षिक समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इंस्टीट्यूट में छात्रों के रहने की सुविधा के लिए 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, पर्यटन विभाग के सचिव अम्बलगन पी., एवं प्राचार्य रेखा शुक्ला उपस्थित थीं। वार्षिकोत्सव के दौरान ही मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा संस्थान के वार्षिक पत्रिका “सुकवा” का विमोचन भी किया गया।
और पढ़िए – सूडान में चल रही लड़ाई में फंसा भोपाल का युवा कारोबारी, बहन ने भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार
छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में इंस्टीट्यट आप होटल मैनेजमेंट रायपुर में अध्यययनरत् छात्र छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान होटल हास्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा। साहू ने संस्थान में पढ़ रहे छात्रों के देश के बड़े होटल्स में प्लेसमेंट होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार संस्थान को बेहतर बनाने का काम जारी है और आने वाले समय में ये देश का सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट संस्थान बनेगा।
इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट रायपुर को देश का अग्रणी संस्थान बनाने के उद्देश्य से पिछले 03 वर्ष में यहां अधोसंरचना का विस्तार करते हुए आधुनिक इंस्फास्ट्रक्चर स्थापित किये हैं। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास परिषद के द्वारा हास्पिटैलिटी एवं टूरिज्म के अंतर्गत 18 कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिसमें 08 कार्यक्रमों के प्रशिक्षण को संस्थान में प्रारंभ किए जाने की तैयारी चल रही है।
और पढ़िए – Adani meets Pawar: गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, बंद कमरे में दोनों के बीच 2 घंटे हुई बात
संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
संस्थान के द्वितीय वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र छात्रों के समूह ने होटल मैनेजमेंट अवेयरनेस पर नाटक, छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य, संस्कृतियों का संगम मेरा भारत जैसे विषयों पर मनमोहक प्रस्तुती दी । मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा इस मौके पर छात्र छात्राओं को खेल, वाद विवाद, निबंध लेखन आदि क्षेत्र में पुरस्कृत भी किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines