Adani meets Pawar: गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, बंद कमरे में दोनों के बीच 2 घंटे हुई बात

gautam adani, NCP, sharad pawar
विज्ञापन

Adani meets Pawar: उद्योगपति गौतम अडानी ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की विपक्ष की मांग के बीच अडानी-पवार की ये मुलाकात हुई है।

सूत्रों ने कहा कि गुरुवार सुबह दक्षिण मुंबई में पवार के आवास सिल्वर ओक में दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में शरद पवार ने अडानी ग्रुप का समर्थन किया था और अमेरिकी लघु विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की आलोचना की थी।

Advertisment

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1648970470887235585

महाविकास अघाडी में शामिल कांग्रेस से अलग रूख अपनाते हुए शरद पवार ने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास संसद में संख्यात्मक शक्ति के आधार पर जेपीसी में बहुमत होगा और यह इस तरह की जांच पर संदेह पैदा करेगा।

एनसीपी सुप्रीमो ने बाद में कहा था कि उनककी पार्टी अडानी ग्रुप के खिलाफ आरोपों की जेपीसी जांच के लिए विपक्षी दलों की मांग से सहमत नहीं है। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने व्यापारिक समूह के खिलाफ धोखाधड़ी लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए हैं। उधर, अडानी ग्रुप ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ