हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रायपुर में 60 फीट की ऊंचाई पर लटकी दही-हांडी, इन पड़ोसी राज्यों से आ रही 'गोविंदा' की टोली

विज्ञापन

रायपुर: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दही हांडी मैदान में आज मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश से भी गोविंदाओं की टोली हिस्सा ले रही हैं। आयोजन में भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। जीतने वाली टीम के लिए साढ़े 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

अब तक 26 टीमें करवा चुकीं हैं रजिस्ट्रेशन

आयोजन समिति के ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अब तक 26 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनके ऊपर पानी की बौछारें भी डाली जाएंगी। जिससे यह प्रतियोगिता और भी अधिक रोमांचक होगी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार प्रतियोगिता और भी कठिन होने वाली है क्योंकि पहले 6 घेरा बनाकर टीमों को ऊपर चढ़ना था जिसे इस साल बढ़ाकर 7 घेरा कर दिया गया है। प्रतियोगिता को जीतने के लिए करीब 60 फीट ऊपर लटकी मटकी को फोड़ना होता है जो आसान नहीं होता है।

यह भी पढ़ें-सीएम बघेल ने सेंट्रल पूल में चावल कटौती पर कहा- केंद्र चावल ले या ना ले फर्क नहीं पड़ता

विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा इनाम की राशि में बढ़ोतरी

समिति के आयोजक बसंत अग्रवाल के ने बताया कि पिछले साल 3 लाख 51 हजार रुपए की इनाम राशि रखी गई थी, जिसको बढ़ाकर इस साल 5 लाख 51 हजार कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता को पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा ओडिशा से आए कलाकार भी घंटा-बाजा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वृंदावन से आई कृष्ण की झांकी भी भक्तों को खूब पसंद आएगी।

महिलाओं की टोलियां भी ले रहीं भाग

मटकी फोड़ के आयोजन में कई महिलाओं का ग्रुप भी भाग ले रहा है। आयोजन में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। फर्स्ट एड की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन आयोजन समिति ने यह साफ तौर पर कहा है कि किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी टीमों की स्वयं की होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola