---विज्ञापन---

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में होंगे शामिल, प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जून को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री निवास से पूर्वान्ह 11.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गायत्री नगर (शंकर नगर) रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे और वहां श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। मुख्यमंत्री […]

---विज्ञापन---

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जून को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री निवास से पूर्वान्ह 11.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गायत्री नगर (शंकर नगर) रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे और वहां श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे।

प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। बघेल ने रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2023 09:05 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola