Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Jul 3, 2023 15:40
Chief Minister Baghel

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा

बताया जाता है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। जिसके कारण आज के दिन को गुरु पूर्णिमा व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। वेद व्यास जी ने वेदों का संपादन किया, महाभारत, श्रीमद् भागवद् गीता, 18 पुराणों की रचना की थी। वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान का भी काफी महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, गुरु अपने उपदेशों से शिष्य के अज्ञान को दूर करता है। गुरु ही अपने शिष्यों का कल्याण करते हैं।

---विज्ञापन---

भारत में हर दिन स्नान करने की परंपरा है। हर दिन गुरु को पूजा जाता है। लेकिन गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विशेश महत्व है। आज के दिन आप अपने गुरु को भेंट दे सकते हैं। गुरु की चरण वंदन कर उन्हें तिलक लगाएं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 03, 2023 03:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.