Radhika Kheda Will join Kheda’s BJP or Not?: छत्तीसगढ़ में राधिका खेड़ा विवाद मामला थमने का नाम ही ले रहा है। बीते दिन ही राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के सभी पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से इस मामले ने और तूल पकड़ ली। लगातार इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हाल में इस मामले पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिला, वह वहां अपमानित हुई है। उनके अपमान से छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है।
राधिका खेड़ा के अपमान से झुका छत्तीसगढ़ का सिर
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने राधिका खेड़ा का अपमान किया है। उनके इस अपमान से पूरे छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। राधिका खेड़ा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ भी पहले से तय नहीं होता, क्या किसी का अपमान पहले से तय होता है? या लड़ाई-झगड़ा पहले से तय होता है। कांग्रेसियों ने उनका अपमान किया है।
यह भी पढ़ें: शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप
हर राष्ट्रवादी का भाजपा में स्वागत
राधिका खेड़ा के सुशील आनंद शुक्ला पर FIR की मांग पर अजय चंद्राकर ने कहा कि सुशील आनंद के खिलाफ FIR होनी चाहिए और इस पर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, हर राष्ट्रवादी पार्टी में स्वागत है। जो देश से प्यार करते हैं, उसका भजपा में हमेशा स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बार भी हार का सामना करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines