शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते...Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Radhika Khera Press Conference: राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की वजह बताई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी हाईकमान ने भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।

Radhika Khera Press Conference

Radhika Khera Press Conference

विज्ञापन

Radhika Khera Alleged Congress Leaders: राधिका खेड़ा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाए। राधिका ने बताया कि आखिर उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी? कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ ऐसा क्या किया? जो वे इस्तीफा देने के लिए, चुनावी सरगर्मियों के बीच पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो गईं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राधिका का दर्द छलका और उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र और अश्लील हरकतों के बारे में बताया। राधिका ने बताया कि उसने अपने साथ हुई हरकतों के बारे में पार्टी के आला अधिकारियों और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश को शिकायत भी दी, लेकिन किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया

विज्ञापन

 

राम मंदिर जाने के कारण दुर्व्यवहार के आरोप

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम, हिंदू और सनातनी विरोधी है। मुझे हमेशा यह सुनने को मिलता था, लेकिन मैंने कभी इन सब बातों को माना नहीं। जब मैं श्रीराम के पास गई तो मुझे वास्तविकता का पता चला। अपनी दादी के साथ अयोध्या मंदिर गई थी और वहां से लौटने के बाद, मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगा दिया। उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने तस्वीरें या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि मैं वहां क्यों गईं? कांग्रेस के नेताओं में मुझे भगवान राम के बारे में बात करने से रोका।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

राधिका खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोई

राधिका खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात कहते-कहते फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार मुझे अपमानित किया गया। सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे कोरबा में शराब ऑफर की। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होटल में शराब ऑफर की गई। सुशील आनंद शुक्ला मुझे रात को फोन लगाते थे। सुशील आनंद ने रात 1 बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। मुझसे बदतमीजी की और गालियां दी।

विज्ञापन

सुशील आनंद मेरे ऊपर इतनी जोर से चिल्लाता था, जिस वजह से मैं रोने लगती थी। 2 प्रवक्ताओं ने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। आज भी घटना को सोचकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। सचिन पायलट को बताया तो उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, चुप रहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि तुम छत्तीसगढ़ छोड़ दो। जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने कॉल तक नहीं उठाया।छत्तीसगढ़ पुलिस पूरे मामले पर संज्ञान लें। क्यों कांग्रेस नेताओं ने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर मुझे बंद किया?

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ