रायपुर: छत्तीसगढ़ में पोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन राज्य के सभी जिलों में किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रदेश की आंगनबाड़ियों में एक सितंबर से पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, जो 30 सितम्बर तक चलेगा। इस साल राष्ट्रीय पोषण माह के समय सात विभिन्न थीम संपूर्ण स्तनपान एवं ऊपरी आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी-पढ़ाई भी, मिशन लाइफ अंतर्गत पोषण गतिविधियां, मेरी माटी मेरा देश, जनजातीय केन्द्रित पोषण संवेदना, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत दैनिक गतिविधियों का कैलेण्डर भी बनाया गया है।
वजन त्यौहार की गतिविधियों का किया गया शुभारंभ
राज्य स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह के साथ छत्तीसगढ़ में वजन त्यौहार की गतिविधियों का भी शुभारंभ किया गया है। वजन त्यौहार गतिविधियों के अंतर्गत प्रदेशभर में बच्चों की वृद्धि मापन पर सामुदायिक जागरुकता का काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ियों में बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनका पोषण स्तर जांचकर अभिभावकों को उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वजन त्यौहार के दौरान लिए गए बच्चों के वजन सहित अन्य जानकारियों पोषण ट्रैकर ऐप में एंट्री भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-Air India की ट्रेनी होस्टेस की मुंबई में गला रेतकर हत्या, बुरी नजर रखता था आरोपी सफाई वाला
एनीमिया की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
इसी तरह पोषण माह के दौरान सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे कई आयोजन पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में किए जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पोषण माह के दौरान स्कूलों में ऊपरी आहार पर कोलाज तैयार कराना, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, पोषण पर निबंध प्रतियोगिता, ग्राम पंचायत स्तर पर नारा और दीवार लेखन, प्रभातफेरी, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों और शालाओं में पोषण वाटिका का विकास किया जाएगा। इसी तरह प्रदेशभर में पोषण जागरुकता और किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines