हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh News: स्वास्थ्य केंद्र में नर्स को बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के एक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स को बांधकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में 17 साल का नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

नर्स का आरोप है कि चारों आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया और इसकी रिकॉर्डिंग भी की। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने मारपीट और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना महेंद्रगढ़ जिले के छिप्छिपी गांव की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़िता को स्वास्थ्य केंद्र में अकेले काम करते देखा। इसके बाद चारों आरोपी स्वास्थ्य केंद्र में घुसे और नर्स को पकड़कर उसे बांध दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने बारी-बारी से नर्स के साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। इसके बाद नर्स ने अपने माता-पिता को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना के संबंध में सीनियर पुलिस अफसर निमेश बरैया ने कहा कि नर्स ने शिकायत दर्ज कराई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथा आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

भाजपा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

उधर, भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दूरदराज के इलाकों में काम करने को लेकर चिंता जताई है और छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है।

जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिमा सिंह ने कहा, “हम सुरक्षा चाहते हैं। अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हम काम नहीं करेंगे।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola