Chhattisgarh Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से नक्सलियों के मुठभेड़ की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के अबुझमाड़ जंगल में मंगलवार सुबह से भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी है। डीआरजी और एसटीएफ की टीम को इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है, गोलीबारी के दौरान 7 नक्सलियों के मारे गए, जिसमें से 3 महिला और 4 पुरूष नक्सली शामिल हैं। इस बात की जानकारी बस्तर आईजीपी सुंदर राज ने दी है।
मुठभेड़ पर नजर अफसरों की नजर
इस मुठभेड़ पर नजर बस्तर आईजीपी सुंदर राज से लेकर एसपी प्रभात कुमार बनाए हुए थे। जंगल में छिपे नक्सलियों को कई जगहों पर जवानों द्वारा घेरे जाने की भी खबर थी। नक्सलियों के साथ डीआरजी और एसटीएफ जवानों की मुठभेड़ काफी लंबे समय तक चली।
यह भी पढ़ें: नक्सलियों पर हो रहा प्रहार, मारे जाने पर CM विष्णुदेव साय बोले- कर दें आत्मसमर्पण
सुकमा के एक तक्सली ढ़ेर
बता दें कि, बीते दिन (सोमवार) सुकमा के सलातोंग इलाके में भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया गया था। इस मुठभेड़ में नक्सली के मारे जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलियों के पास दूसरा रास्ता भी खुला हुआ है। वो आत्मसमर्पण करके प्रदेश के विकास में सरकार की मदद कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines