रायपुर: आईपीएस शेख आरिफ हुसैन रायपुर रेंज आईजी के पद भार लेने के बाद आज गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। धुर नक्सली एरिया के थानों से गुजर कर जिले के अंतिम छोर में बसे देवभोग थाने पहुंचे, उनके साथ जिले के एस एस पी अमित तुका राम कांबले भी मौजूद थे। आईजी ने देवभोग में प्रेस वार्ता लिया इलाके में लगाम लग चुकी नक्सली समस्या के सवाल पर आईजी ने कहा की नक्सली जिन मुद्दों का झांसा देकर ग्रामीणों को इस्तेमाल करते थे। उनके इस फर्जी ऑडियोलॉजी को जनता समझ चुकी है।

पुलिस को जनता तक सीधी पहुंच बेहतर पुलिसिंग वा जनता हित में किए जा रहे काम का नतीजा यह रहा की गरियाबंद में नक्सली पांव पसारने से पहले उन्हें उखाड़ लिया गया। जिन रास्तों का इस्तेमाल नक्सली किया करते थे, उन चिन्हाकित जगहों पर गरियाबंद पुलिस ने कैंप खोल दिया। आईजी ने इस साहस के कार्य के लिए एसएसपी अमित तुकाराम कांबले व उनकी पूरी टीम की सराहना भी किया।

हाल ही में नक्सलियों द्वारा गांव खाली करने की घटना पर आईजी ने कहा की जो गांव खाली कराए गए वो अवैध रूप से बसे थे,लेकिन खाली कराने की घटना नक्सली बौखलाहट का उदाहरण है। उन्होंने कहा की मैं यहा पहले भी पदस्थ था, इस जिले से मेरा विशेष लगाव है। 2009 के बाद इलाका में आए बदलाव व एरिया को समझने आया हूं अवैध माइनिंग के अलावा गांजा की तस्करी रोकने सीएम के निर्देश हैं,ओडिसा पुलिस से भी सामंजस्य स्थापित कर इंटरेस्ट मामलों को सुलझाने का बेहतर कोशिश करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ