बालोद: मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, भोलाराम साहू के खेत में लगाया गया 5 एचपी का सोलर पंप
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

बालोद: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा जिले में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान किए गए घोषणा के अनुरूप भोलाराम साहू के खेत में अब सिंचाई हेतु 5 एचपी का सोलर पंप स्थापित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री में भोलाराम साहू के पास लगभग 2.5 एकड़ की जमीन है, जिसमें वह बारिश के समय में धान की फसल लगाता था तथा सिंचाई हेतु वह खेत में लगे नाला से पानी लाकर सिंचाई करता था, जिससे उनको सिंचाई करने में अधिक मेहनत और समय लगता था और फसल पैदावार में कमी होती जा रही थी।
जिले में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम-पेण्ड्री में हितग्राही भोलाराम साहू द्वारा समस्या बताने के पश्चात् मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राही के जमीन में सौर सुजला योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापना करने की घोषणा की गई। तत्पश्चात् क्रेडा विभाग द्वारा 05 एच.पी. डी.सी. सरफेस सोलर पंप स्थापित कर दिया गया है। जिसके बाद किसान के जमीन पर सुचारू रूप से सिंचाई की व्यवस्था हुई है।
अब भोलाराम साहू अपनी जमीन पर खरीफ और रबी दोनों फसलों का लाभ ले रहा है, जिससे वह बहुत खुश है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए घोषणा के फलस्वरूप 05 एच.पी. डी.सी. सरफेस सोलर पंप मिलने से किसान भोलाराम साहू अपने सुखद भविष्य के लिए पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहे है। किसान भोलाराम के चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा है।
और पढ़िए – रायपुर: छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहृदयता के फलस्वरूप आज उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिवार की मुखिया एवं सच्चे अभिभावक की तरह किसानों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए मेरे जैसे अनेक किसानों को तत्काल मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, वह वास्तव में काबिले-तारीफ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: