हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आवारा कुत्तों का कहर, छत्तीसगढ़ में फिर गई बच्ची की जान

विज्ञापन

Dog Attack A Girl: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सात साल की बच्ची के पीछे एक कुत्ता दौड़ा, तो बच्ची गलती से कुएं में गिर गई। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 3 घंटे तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार 21 सितंबर की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सूरजपुर के सतपता इलाके में रहने वाली जीनत खान मदरसे से घर लौट रही थी। इस दौरान एक पागल कुत्ता उसके पीछे दौड़ने लगा। जीनत अपनी बड़ी के साथ थी। बड़ी बहन तो कुत्ते से बच गयी, लेकिन पागल कुत्ता जीनत के पीछे दौड़ने लगा। जीनत कुत्ते से बचने के लिए दौड़ने लगी। इसी दौरान वह भागते हुए एक कुएं में जा गिरी। जीनत की बहन ने इसकी जानकारी घर पर दी। परिजनों और आसपास के लोगों ने जीनत को बचाने की कोशिश की। परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

बेटी की खबर सुनते ही वापस लौटे पिता

हादसे के वक्त जीनत के पिता घर पर नही थे। जीनत के पिता मोहम्मद जसीम की एक दिन बाद दिल्ली से दुबई की फ्लाइट थी। इस वजह से उन्हे दिल्ली जाना पड़ा। जीनत की मां ने हादसे की जानकारी पिता को दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही जीनत के पिता दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौट गये। अचानक हुई घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पंहुची। लगभग तीन घंटे तक जीनत को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसके बाद भी जीनत को बचाया नही जा सका। तीन घंटे बाद रेस्कयू कर जीनत का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जीनत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola