CM Vishnudeva Sai Visit Ganapati Pandal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों प्रदेश के विकास के विजन पर काम कर रहे हैं। इसी तहत सीएम विष्णुदेव साय ने हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई अब हिन्दी में भी करवाई जाएगी। इस घोषणा के बाद सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के गोल बाजार में हनुमान मंदिर के पास लगे श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजे भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे, यहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की।
सोने का मुकुट पहनाया
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश को नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का सोने का मुकुट पहनाया और उन्हें तिलक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। अपनी प्रर्थना में सीएम साय ने भगवान विघ्न विनायक से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय के नितिन नबीन, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी और केदार गुप्ता भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, राज्य में अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई
115 साल से लग रहा गणपति पंडाल
बता दें कि श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा पिछले 115 सालों से राजधानी रायपुर के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का पंडाल लगाया जाता है। इस पंडाल में विराजान होने वाली गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के लिए न सिर्फ सिर्फ गोल बाजार बल्कि पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र बनता है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines