Chhattisgarh CM Vishnudev Sai attack Congress Govt: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की तरफ से 8.46 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की मंजूरी के लिए धन्यवाद किया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों के सिर पर छत होगी और उनका अपना घर होने का सपना साकार होगा। भारत सरकार की तरफ से भारत सरकार की तरफ से आवासों की स्वीकृति मिलना प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
‘पिछली सरकार ने गरीब परिवारों का छीना है’
सीएम विष्णुदेव साय ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार को पिछले 5 सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गया। क्योंकि राज्य की पिछली सरकार द्वारा इस योजना के लिए जरूरी 40 प्रतिशत का राज्यांश जमा नहीं किया था। पिछली सरकार के इस काम की वजह से प्रदेश के 18 लाख से अधिक गरीब परिवारों का हक का लाभ नहीं दिया गया। पिछली सरकार ने इन लोगों के हक को छीनने का किया था। वहीं हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली और अगले ही दिन 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें: राजभवन में छत्तीसगढ़ के 55 शिक्षक हुए सम्मानित, 3 को CM विष्णुदेव साय ने किया राज्य शिक्षक स्मृति से सम्मानित
पीएम मोदी को किया धन्यवाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे बताया कि भारत सरकार द्वारा मंजूर किए गए छत्तीसगढ़ के 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास में SECC 2011 के 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 हजार 64 आवास की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि निय्यद नेलानार योजना “आपका अच्छा गांव” के तहत छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के 10,000 से अधिक एक्ट्रा आवासों की मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines