Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल युवाओं के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे पैसे, बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त आज होगी जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शुक्रवार को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त जारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त ट्रांसफर की जाएगी। 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता पिछले महीने दिया गया था। बेरोजगारी […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Jun 30, 2023 10:16
CM Baghel

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शुक्रवार को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त जारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त ट्रांसफर की जाएगी। 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता पिछले महीने दिया गया था।

बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को ट्रांसफर की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीने में शासन का खर्च 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। सरकार बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दे रही है। बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाएगी।

---विज्ञापन---

योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2023 10:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.