Chhattisgarh Urban Administration Department: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे ले जाना चाहती है, जिसके लिए आए दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भी बुधवार को 30 नगरीय निकायों को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 56.23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को अधोसंरचना मद से यह पैसे जारी किए है।
किस नगरीय निकाय को कितना मिला?
विभाग द्वारा नगरीय निकायों को जारी किए गए राशि में से 20 करोड़ 4 लाख 94 हजार रुपये 6 नगर निगमों के लिए हैं, 7.61 करोड़ से ज्यादा रुपये 4 नगर पालिकाओं के लिए हैं और 28 करोड़ 57 लाख 17 हजार रुपये 20 नगर पंचायतों के लिए हैं। इसके अलावा रायपुर नगर निगम में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम के लिए 26 लाख रुपये दिए गए हैं। 5 करोड़ रुपये रिसाली नगर निगम के विकास के लिए दिए गए हैं। वहीं, बिलासपुर नगर निगम को 4 करोड़ 6 लाख 96 हजार रुपये, 2 करोड़ 84 लाख 38 हजार रुपये अंबिकापुर नगर निगम के लिए, 6 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपये चिरमिरी नगर निगम के लिए और 1 करोड़ 38 लाख 30 हजार रुपये रायगढ़ नगर निगम के लिए आबंटित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तीकरण को कैसे बढ़ावा देगी ‘महतारी वंदन योजना’, छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने बताया तरीका
नगर पालिका को कितना मिला?
इसके अलावा विभाग ने 3 करोड़ 9 लाख 8 हजार रुपये अहिवारा नगर पालिका के लिए, 2 करोड़ 55 लाख रुपये बेमेतरा नगर पालिका के लिए, 10 लाख रुपये मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए और 1 करोड़ 87 लाख रुपये सक्ती नगर पालिका के लिए जारी किए हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
5 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
8 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
11 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
15 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
16 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines