हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए सरकार की योजनाओं का लाभ', विभाग सचिव का अधिकारियों को निर्देश

Chhattisgarh Govt Wellfare Schemes: छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के सचिव पी दयानंद ने विभाग के सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई। यहां सचिव ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Chhattisgarh Govt Wellfare Schemes: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के साथ साथ राज्य के लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के लोगों तक केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही है योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस काम को प्रदेश के जिलाधिकारियों द्वारा बखूबी रूप ने निभाया जा रहा है। इसी सिलसिले में बीते दिन प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के सचिव पी दयानंद ने विभाग के सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

सचिव का अधिकारियों को सख्त निर्देश

बैठक में सचिव श्री पी दयानंद ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क अधिकारियों की बहुत खास भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। पिछले 10 महीने में राज्य सरकार ने युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए अनेक फ्लैगशिप योजनाएं शुरू की हैं। इन योजना से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बन रहे हैं किसान, कृषि मंत्री रामविचार नेताम का दावा

सोशल मीडिया का इस्तेमाल

इसके साथ ही सचिव ने सभी अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए से ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में सूचना के लिए सोशल मीडिया का महत्व बढ़ते जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola