---विज्ञापन---

CM भूपेश बघेल बोले गांधी परिवार से बस्तर के लोगों का पुराना नाता, हमने यहां के लोगों का दिल जीता

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बस्तर के दौरे पर थी। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं बस्तर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के दौरे को सफल बताया है। प्रियंका गांधी का पहला […]

---विज्ञापन---

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बस्तर के दौरे पर थी। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं बस्तर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के दौरे को सफल बताया है।

प्रियंका गांधी का पहला बस्तर दौरा था

बस्तर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘प्रियंका गांधी का ये पहला बस्तर दौरा रहा, जो बेहद सफल रहा। इंदिरा गांधी को बस्तर के लोग आज भी याद करते हैं, आज बस्तर के लोगों ने उनकी पोती को देखा है। हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का दिल जीता है। इसलिए बस्तर में भरोसे का सम्मेलन किया गया। क्योंकि हमने सभी वर्गों के लोगों का भरोसा जीता है।

---विज्ञापन---

वहीं प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा ‘बस्तर में प्रियंका गांधी सफल दौरा रहा, बस्तर के लोगों का गांधी परिवार से दशकों से जुड़ाव रहा है, महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी का संवाद कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा। बस्तर में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास की रफ्तार तेज हुई है।’

---विज्ञापन---

भूपेश बघेल ने गिनाई सरकार की उबलब्धियां

वहीं बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई। सीएम ने कहा कि ‘दंतेवाड़ा में नक्सलियों की दहशत से हमें जाने नहीं मिलता था, आज की स्थिति आप देखिये वहां के काम काम माताएं बहने कर रही है। महिलाये मजबूत हो रही है, हमने समर्थन मूल्य में धान खरीदा किसानों से लेने वाली धान का क्विंटल बढ़ाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7 हजार वेतन बढ़ाया है, बस्तर की अपनी संस्कृति है। माता गुड़ी देव गुड़ी बनाने का काम किया है। सरकार यहां के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।’

सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम बघेल ने इस दौरान बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के साथ रहा है किसानों के साथ रहा है।अपने संबोधन में बीजेपी सरकार को कोसते नजर आ रहे है। 15 साल तक नक्सलियों का आतंक था सब बस्तर आने से डरते थे, आदिवासी पिसते रहे एक तरफ नक्सली का डर दूसरी ओर पुलिस का डर।

---विज्ञापन---

चुनाव से पहले राहुल गांधी को विश्वास दिलाया था कि आदिवासियों के साथ न्याय होगा जिसके परिणाम रहा कि 12 में से 11 सीट कांग्रेस की झोली में डाल दिये। बीजेपी ने आदिवासियों की जमीन छीनने का काम किया था, रमन सिंह ने छीना था राहुल गांधी ने वापस किया, लोहंडीगुड़ा के टाटा की जमीन को हमने वापस किया।

First published on: Apr 13, 2023 06:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola