Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। इस घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी बंदूक लाइसेंसधारकों को 7 दिन के अंदर अपने लाइसेंस के साथ बंदूक को जमा करवाने का निर्देश दिया है।
निर्वाचन अधिकारी का निर्देश
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने और लोक शांति की सुरक्षा के लिए रायगढ़ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सभी बंदूक लायसेंसधारकों को 7 दिन के अंदर अपने लाइसेंस के साथ बंदूक को जमा करवाएं। इसके अलावा लायसेंसी लोग अपने गन से जुड़े डीलर के पास भी इसे डिपोजिट करवा सकते हैं। इसकी जानकारी भी संबंधित थाने को देनी होगी। इसके साथ ही गन से जुड़े डीलर को भी इसकी सारी जानकारी संबंधित थाने और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में होगी।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: महिलाएं बनेंगी ‘किंगमेकर’ जानें प्रदेश में क्या बने चुनावी समीकरण?
इनको मिलेगी आदेश में छूट
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आदेश जिले और जिले के बाहर से आए सभी लाइसेंस पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही राज्य में आचार संहिता समाप्त होगी, सभी लाइसेंस धारक अपनी बंदूक को वापस अपने पास ले सकेंगे। हालांकि, इस आदेश के तहत, जिले के मान्यता प्राप्त बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के सुरक्षा गार्ड सहित संवैधानिक पदों पर नियुक्त व्यक्ति, जिला रायफल संघ, राष्ट्रीय रायफल संघ, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड को छूट दी जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines