Chhattisgarh ‘Mahatari Shakti Loan Scheme’: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश के विकास के लिए राज्य की महिलाओं को भी आगे बढ़ने का पूरा मौका दे रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय का कहना कि किसी भी प्रदेश और देश का विकास महिलाओं के सहयोग के बिना मुमकिन नहीं है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में साय सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें महतारी वंधन योजना शामिल है, अब इसमें एक योजना जुड़ गई है। दरअसल, राज्य में ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ को भी लॉन्च कर दिया गया है।
‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ शुरू
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ को अपने निवास कार्यालय से लॉन्च को किया है। इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए इस योजना शुरुआत की गई है। यह योजना राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर को बनाना है।
यह भी पढ़ें: बीजापुर एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर, माओवादी विरोधी दस्ते के साथ मुलुग में भीषण मुठभेड़
25 हजार रुपये का लोन
इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के दिया जाएगा। इस योजना के जरिए महिलाओं को न सिर्फ वित्तीय सहायता देगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार और समाज के लिए एक मजबूत आधार बनने का मौका भी देगी। राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि जिन बहनों का महतारी वंदन योजना के तहत खाता ग्रामीण बैंक में है, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें की इस योजना का लाभ मिलेगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines