Devraj Patel died: छत्तीसगढ़ के फेमस कॉमेडियन और यूट्यूबर देवराज पटेल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रायपुर के लभांडी इलाके की बताई जा रही है। जहां एक ट्रक ने पीछे से देवराज की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई थी। जिससे उनकी मौत हो गई।
नहीं बच सकी जान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक साथी की मदद से देवराज को तुरंत अस्पताल भेजा गया। लेकिन यहां डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। बता दें कि देवराज पटेल कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर तेजी से फेमस हुए थे। वह एक शानदार कॉमेडियन थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ भी वीडियो बनाया था।
सोशल मीडिया पर थे फेमस
बता दें कि देवराज सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते थे और बेहद फेसम भी थे। बताया जा रहा है कि वह एक यूट्यूब वीडियो की शूटिंग के लिए ही रायपुर आए थे। लेकिन यहां उनका एक्सीडेंट हो गया। देवराज मूलत छत्तीसगढ़ के महासमुंद के रहने वाले थे। कुछ साल पहले दिल से बुरा लगता है नाम के एक शॉर्ट वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। जिसके बाद लोग उन्हें दिल से बुरा लगता है के नाम से भी जानते थे।
सीएम बघेल ने जताया दुख
देवराज पटेल की मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘दिल से बुरा लगता है’ से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति दे। इसके अलावा भी अन्य नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
2021 में सीएम के साथ बनाया था वीडियो
दरअसल, महासमुंद के रहने वाले देवराज पटेल पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 2021 में मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में केवल दो ही लोग फेमस हैं। एक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दूसरा मैं। यह बात उन्होंने छत्तीसगढ़ियां भाषा में कही थी। साथ ही देवराज ने कहा था कि टीवी के मुकाबले उनके मुख्यमंत्री लाइव में और भी ज्यादा स्मार्ट दिखते हैं। यह बात सुनकर सीएम भूपेश बघेल हंस पड़े थे। उन्होंने आज यही वीडियो शेयर किया है।
देवराज के सोशल मीडिया पर खूब फालोवर है। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर हैं। वह देश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ भी रील बना चुके हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines